Google

गुरुवार, 29 नवंबर 2007

मोहब्बतें- क्या वह दो लोगों से प्यार नहीं कर सकती?

वह उसकी शादी से लौट रहा था। लड़की का एक दोस्त भी उसके साथ था। स्टेशन पर वे लेट होती ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वह उस लड़की के बारे में सोच रहा था-कैसे वह उसके हास्टल आती थी, क्या बातें करती थी, कैसे उससे हाथ मिलाती थी और कई दिन बाद मिलती थी तो गले लगा लेती थी। वह इन सबके अर्थ निकालने की कोशिश भी कर रहा था सबको जोड़कर। ट्रेन आने को हुई। तो लड़की के दोस्त ने कहा कि चलो चाय पीते हैं तब तक ट्रेन आ जाएगी। वह चाय की दुकान पर गया कल्पना की दुनिया को बिना छोड़े। तब तक ट्रेन एनाउंस हो गई। तो लड़की के दोस्त ने चाय वाले से कहा एक में दो कर देना। वह अद्धी चाय पी रहा था। चाय खत्म हुई और ट्रेन आ गई। उसने लड़की के दोस्त से पूछा-क्या कोई लड़की दो लड़कों से प्यार नहीं कर सकती?

2 टिप्‍पणियां:

अजित वडनेरकर ने कहा…

बहुत खूब ...आप ही बताइये न...

अनिल रघुराज ने कहा…

नारी के अंतर्मन में पैठने का अच्छा सिलसिला है। जारी रखें। जितने अनुभव हैं, सारे के सारे उकेर दें।

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ीPromote Your Blog
Powered by WebRing.
Powered by WebRing.