Google

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2007

मन रुकता नहीं कहीं

हमारे खेत की सोंधी खुशबू
तुम्हारे होने का सोंधी खुशबू
पछुआ के साथ जब मेरे गांव पहुंचती है

सरसों की पीली उजास
तुम्हारे होने की आस
पछुआ के साथ जब मेरे गांव पहुंचती है

जंगल की शाम
बिरहा की तान
पछुआ के साथ जब मेरे गांव पहुंचती है
तुम क्या हो, कौन हो, कहां हो
इसका जवाब बहुत आसान नहीं

शुगर स्टाक बहुत आकर्षक

बलरामपुर चीनी, कोठारी शुगर और केसीपी शुगर। कोठारी व केसीपी तो मार्च तक दोगुने हो जाएंगे।

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2007

Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधाराशेयर बाजार अब भी खरीदी के लिए ठीक है। एचएफसीएल या कोठारी शुगर पर दांव लगाइए, दोगुना रिटर्न पीट सकते हैं।

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2007

शेयर बाजार - खरीदी का ठीक मौका

शेयर बाजार में करेक्शन का दौर है, बहाना चाहे जो हो। यह करेक्शन लंबे समय से अपेक्षित था। अलबत्ता, दिवाली पर पीटने के लिए लिवाली का अच्छा मौका बन रहा है। लेकिन बाजार में लघुअवधि में फायदा वही उठा पाते हैं जो हवा का रुख भांपने में सक्षम होते हैं। पूरा खेल यह है कि क्या आप इस बात का सटीक अनुमान लगा पाते हैं कि बाजार में बहुमत की धारणा क्या है। अगर हां, तो आप राजा हैं। दूसरा फैक्टर है डर और लालच। बाजार से फायदा उठाना है तो इऩ पर विजय पानी होगी।
खैर, शेयर बाजार में इस समय आशंकाओं का राज है। यह कितना गहरा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि रिलायंस इंडस्ट्रीज व विप्रो के नतीजे भी इऩ पर काबू न कर सके।

मेरी बाई लिस्ट
1यूको बैंक (39 से नीचे खरीदें)
2 एचएफसीएल (22-23 पर लें)
3 टेलीडाटा (55 से नीचे)
4 कोठारी शुगर (12 पर लें)
5 बलरामपुर चीनी (50 पर आने का इंतजार कर लें)
6. केसीपी शुगर (18 के नीचे खरीदें)

कल फिर बात करते हैं।

नर्मदा


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ीPromote Your Blog
Powered by WebRing.
Powered by WebRing.